ट्रंप ने कहा, ''पाकिस्तान ने अमरीका के लिए कुछ नहीं किया है. पाकिस्तानी सरकार ने अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को अपने मुल्क़ में छिपाया हुआ था.''
फॉक्स न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में लादेन के एबटाबाद वाले ठिकाने पर ट्रंप ने कहा, ''पाकिस्तान में हर कोई जानता था कि वो वहां रह रहा था. वो भी ऐसी जगह जो पाकिस्तानी मिलिट्री अकादमी के बिल्कुल बगल में थी.''
ट्रंप ने कहा, ''हम पाकिस्तान को हर साल 1.3 बिलियन डॉलर की मदद देते रहे. लेकिन अब ये मदद हमने बंद कर दी है. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि उन लोगों ने हमारे लिए कुछ भी नहीं किया.''
अमरीका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 9/11 के हमले में सैकड़ों लोगों की जान गई थी.
दिग्विजय सिंह पर 'माओवादी' जांच की आंच?
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से पुणे पुलिस पूछताछ कर सकती है.
ये पूछताछ प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) की गतिविधियों में दिग्विजिय सिंह के कनेक्शन को लेकर हो सकती है. बीते कुछ वक़्त में पुणे पुलिस कई मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को इस मामले में गिरफ्तार भी कर चुकी है.
एक रिपोर्ट के मुताबिक़, इन गिरफ्तार हुए कार्यकर्ताओं के पास से ज़ब्त एक पत्र में दिग्विजय सिंह का फ़ोन नंबर लिखा हुआ था.
रिपोर्ट की मानें तो 25 सितंबर 2017 के एक पत्र में ये लिखा है कि छात्रों की मदद से देशव्यापी प्रदर्शनों में कांग्रेसी नेता मदद के लिए तैयार हैं. इसी संबंध में मदद के लिए पत्र में जिस कांग्रेसी नेता से संपर्क करने की बात कही गई थी, वहां दिग्विजय सिंह का फ़ोन नंबर लिखा हुआ है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों चुनावी रैलियों में कांग्रेस पर जमकर हमला बोल रहे हैं.
मध्य प्रदेश के भोपाल में हुई एक चुनावी रैली में मोदी ने कहा, ''आप अपने घोषणापत्र में गाय का ज़िक्र करते हैं. मैं इस बात के लिए आपकी आलोचना नहीं करता. मुझे नहीं लगता कि ये ग़लत है. लेकिन सवाल ये है कि क्या मध्य प्रदेश कांग्रेस और केरल कांग्रेस की यूनिट में कोई फ़र्क़ है. क्या दोनों दिल्ली में बैठने वाले नामदार के अंतर्गत नहीं आती हैं.''
मोदी ने कहा, ''कांग्रेस एमपी के घोषणापत्र में गाय का गुणगान करती है और केरल में खुले में कांग्रेस के लोग गाय का बछड़ा काटकर उसका मांस खाते हुए तस्वीर निकालते हैं. वो ये बताते हैं कि गोमांस खाना उनका अधिकार है. अब केरल की कांग्रेस सच है या एमपी की, देश को सच बताइए.''
No comments:
Post a Comment